अतिक्रमण पर चलेगा बुल्डोजर, बन रहा है खांका

1
624

-डीएम ने कहा सभी अधिकारी पन्द्रह दिनों में सौंपे रिपोर्ट
बक्सर खबर। चौक चौराहे हों या बाजार। हर जगह अतिक्रमण ने सबको परेशान कर रखा है। लेकिन, यह घटने की बजाय बढ़ता जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अमन समीर ने कड़ा पत्र जारी किया है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्षों एवं अनुमंडल प्रशासन से इसकी रिपोर्ट मांगी है। कहां क्या हो सकता है। किसने क्या किया। इसका पूरा ब्योरा पन्द्रह दिनों के अंदर जिला प्रशासन के समक्ष रखने को कहा गया है।

चौसा गोला के पास सडक के दोनों तरफ खडे बालू लदे ट्रक

अगर हम बात अतिक्रमण की करें तो सबसे अधिक परेशानी मेन रोड, रामरेखा घाट, स्टेशन रोड में है। यही नहीं बड़ी नहर के किनारे भी कब्जे का खेल चल रहा है। सदर अस्पताल के पास भी ऐसी ही स्थिति है। इसके अलावा बक्सर अनुमंडल में इटाढ़ी बाजार, धनसोई बाजार और चौसा गोला मोड की स्थिति खतरनाक हो गई है। चौसा गोला के पास गलत तरीके से लगाई प्रतिमा भी मोड पर जाम का कारण बनती है।

स्टेशन रोड में लगा जाम (फाइल फोटो)

दोनों तरफ बनी दुकानों के आगे उंची बेदी और सेड डालकर सड़क पर कब्जा पूरे बाजार में देखा जा सकता है। यही हाल डुमरांव अनुमंडल का भी है। डुमरांव का मेन रोड, नया व पुराना भोजपुर मोड, ब्रह्मेश्वर स्थान चौक व मोड हर जगह स्थिति विकट है। यहां प्रतिदिन जाम लगता है। सभी मुख्य पथ अतिक्रमण के शिकार हैं। किनारे बसे लोग चाट को पाटकर सड़क पर आ जमे हैं। नाली का पानी मुख्य रास्ते पर बहा रहे हैं। इस वजह से सड़के खराब हो रही हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here