टीकाकरण के लिए दस हजार का रजिस्ट्रेशन

0
247

-शुक्रवार से शुरू होगा ड्राइ रन, बनें हैं तीन केन्द्र
बक्सर खबर। कोविड -19 से बचाव के लिए जिले में शुक्रवार से टीकाकरण का मॉक ड्रील अर्थात ड्राइ रन शुरू होगा। जिलाधिकारी से मिलकर सिविल जितेन्द्र नाथ ने इसकी पूरी जानकारी दी है। डीएम कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया है कि जिले में तीन केन्द्र बनाए गए हैं। एक सदर अस्पताल, दूसरा मां शिवरात्रि अस्पताल गोलंबर व तीसरा केन्द्र उर्दू मध्य विद्यालय नया भोजपुर में। जो खांका जिला प्रशासन ने तैयार किया है।

उसके अनुसार 10 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन इसके लिए हुआ है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इन केन्द्रों पर 25-25 लोगों को प्रतिदिन ऐसा टीका लगेगा। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कस को स्थान मिलेगा। इस अभियान को मूर्त रुप देने के लिए 700 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सरकार के द्वारा 2 लाख 38 हजार सिरिंज उपलब्ध कराया गया है। डीएम अमन समीर के अनुसार यह टीकाकरण का पूर्वाभ्यास है। जिससे आगे के चरण को सही ढंग से संपादित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here