करंट लगने से किशोर की मौत

0
380

बक्सर खबर। करंट लगने से चक्की प्रखंड के लक्ष्मण डेरा में सतन कुमार (17) की मौत हो गई। वह किशोर इसी गांव के राम कुमार गोड़ का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया गुरुवार की सुबह वह घर में पंखे का तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों के अनुसार वह सुबह अपनी गाड़ी धोने गया था। ऐसा हो सकता है शरीर गिला होने के कारण उसे जोर का करंट लगा हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here