शादी-शुदा महिला की संदिग्ध मौत

0
1006

-मायके वालों का आरोप की गई है हत्या
बक्सर खबर। शादी-शुदा महिला की लाश शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मिली। मृत महिला की पहचान तेतरी देवी पति राजू यादव, ग्राम धरौली थाना बगेन के रुप में हुई। सूचना मिलने पर उसके मायके से लोग भी घटना स्थल पहुंचे। लाश धरौली रेलवे हाल्ट से कुछ दूर झाड़ी में पड़ी थी। उसके दोनो पैर कटे हुए थे। मृतका के चाचा सरयू यादव, ग्राम सिंघनपुरा, थाना सिमरी ने कहा उसकी हत्या की गई है।

ऐसा रात में ही किया गया है। घटना को दूसरा रंग देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया है। उसकी शादी लगभग तीन-चार पहले हुई थी। वहीं पुलिस ने पूछने पर कहा यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है। संभवत: ट्रेन पर चढऩे के दौरान वह गिरी हो। क्या मायके वालों का बयान लिया गया है। इसके जवाब में बगेन पुलिस ने कहा फिलहाल उनका बयान दर्ज नहीं हुआ है। महिला के पिता का नाम सरपंच यादव है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here