दर्शन : हरिद्वार के नाथ बाबा मंदिर में विराजते महादेव का

0
448

-चल रहा है अति रुद्र महायज्ञ, 14 को होगा समापन
बक्सर खबर। हरिद्वार में महाकुंभ चल रहा है। हम आपको इसी बहाने दर्शन करा रहे हैं महादेव के साकार रुप का। जो हरिद्वार में बने नाथ बाबा मंदिर में स्थापित हैं। खबर में जो तस्वीर आप देख रहे हैं। वह उसी मंदिर की है। भगवान शिव की यह प्रतिमा बक्सर की प्रतिमूर्ति है। लेकिन, इसमें एक अंतर है। वहां विघ्न हर्ता, शुभ कर्ता भगवान गणेश माता पार्वती की बगल में हैं।

बक्सर खबर की टीम ने पिछले दिनों मंदिर का भ्रमण किया। भगवान के दर्शन किए। तब यहां यज्ञ की तैयारी चल रही थी। जो चार अप्रैल से प्रारंभ होकर 14 तक चलेगा। इसका नाम अति रूद्र यज्ञ है। साथ ही यहां भागवत की कथा भी हो रही है। नाथ बाबा भी वहां पहुंचे हुए हैं। बक्सर और उत्तर प्रदेश के अनेक भक्त, श्रद्धालु वहां प्रवास कर रहे हैं। इसी बहाने आप भी यहां के मंदिर में विराज रहे भगवान शिव के दर्शन कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here