सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह को मिला पुलिस पदक

0
290

-राज्यपाल ने किया सम्मानित, पहले मिल चुका है राष्ट्रपति पदक
बक्सर खबर। सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार सिंह को इस वर्ष पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पदक गणतंत्र दिवस के मौके पर बेहतर सेवा के लिए झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु ने प्रदान किया। लक्ष्मण कुमार सिंह ग्राम बरुना, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर के निवासी हैं।

लक्ष्मण कुमार सिंह की फाइल फोटो

वे पुलिस सेवा में लगातार बेहतर कार्य करते रहे हैं। पिछले वर्ष राज्यपाल के हाथों राष्ट्रपति मेडल मिला था। फिलहाल रांची पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। उनके पिता स्व. हीरामन सिंह बीएमपी में कार्यरत थे। 1984 में चतरा में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। आज लक्ष्मण भी पिता के आदर्शों का पालन करते हुए बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रुप में सेवा कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें लगातार दूसरे वर्ष सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here