सख्ती से हो लॉकडाउन का पालन : डीएम

0
2312

-कृषि व आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अमन समीर ने आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा। लॉकडाउन का सख्ती से पालन होना चाहिए। प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में इसे पूर्ण प्रभावी बनाना है। उन्होंने बताया बाजारों में बढ़ती भीड़ और जगह-जगह मिल रहे संक्रमित लोगों के कारण ऐसा किया गया है।

जिससे इसके प्रसार में कमी आए। इसके लिए जरुरी है। सार्वजनिक परिवहन पर भी पाबंदी लगे। फिलहाल यह तीन दिनों के लिए है। इस दौरान आवश्यक सेवा से जुड़ी दुकानें जैसे दूध, दवा, सब्जी, राशन, फल के अलावा कृषि व पशु चारा की दुकानें खुली रहेंगी। मास्क व सामाजिक दूरी के पालन पर भी ध्यान दिया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के आदेश को देखते हुए सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष कार्य में जुट गए हैं। अपने नगर में शुक्रवार को भी पुलिस पदाधिकारी व बीडीओ जिले की सीमा और शहर के प्रमुख बाजारों में गश्त करते देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here