पकड़े गए दो हेरोइन कारोबारी

0
3169

बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने शनिवार को हेरोइन तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। दो अलग-अलग जगहों से दो लोग गिरफ्तार किए गए। एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि मुरार थाना के चौगाई से ढुलढुल सिंह 10 पुडिय़ा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।

सिकरौल थाना के स्थानीय गांव से बुलेट बिंद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी 15 पुडिय़ा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जब्ती के बाद नशीले पदार्थ को सील कर दिया गया है। इन दोनों से पूछताछ चल रही है। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here