इनफेक्शन की वजह से एपीपी अनिल शरन की मौत

0
1770

बक्सर खबर। व्यवहार न्यायालय के एपीपी अनिल बिहारी शरण की मृत्यु हो गई है। शुक्रवार की रात उन्हें उपचार के लिए पटना ले जाया जा रहा था। संभवत: रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। सूचना के अनुसार शुक्रवार को सीने में तकलीफ और गले में इनफेक्शन की वजह से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कहा उन्हें किसी तरह इनफेक्शन है।

बेहतर उपचार के लिए पटना ले जाना चाहिए। परिवार के सदस्य आपसी विमर्श के बाद उन्हें पटना लेकर रवाना हुए। लेकिन, रास्ते में उनकी सांसे टूट गईं। उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है। सूत्रों ने बताया उनकी पत्नी मंजुला शरन शहर के  वूडस्टॉक स्कूल की वाइस प्रिसंपल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here