बेजुबान जानवरों को भी कुछ लोगों ने दिया निवाला

0
411

बक्सर खबर। महामारी के इस दौर में धरा का सबसे चेतन प्राणी मनुष्य घरों में कैद है। वजह संक्रामक बीमारी का फैलता प्रभाव है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी शहर में रहने वाले लोगों को है। भले ही लोग इसे सुविधा केन्द्र मानते हों। यहां रहने वाले मवेशी भी चारे के लिए परेशान हैं। ऐसी स्थिति में युवाओं की एक टोली इन जानवरों की मदद के लिए आगे आई है।

भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने यह तस्वीर भेज बताया कि 50 किलो खीरा खरीद कर इन जानवारों और बंदरों को खिलाया गया। इन टोली सिविल कोर्ट, रेलवे स्टेशन, मेन रोड आदि इलाकों में कई। जिसमें रुपेश दुबे, अविनाश पांडेय, शिवम पांडेय, कृष्णा दुबे, राजा तुरहा, संतोष मास्टर और गोलू शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here