हार्वेस्टर मालिक परेशान, चालक ले आए या समस्या

0
2811

-प्रशासन से किया आग्रह, सुझाव दे बैठाएं नहीं
बक्सर खबर। जिले के वैसे किसान जो हार्वेस्टर मालिक हैं। उनके हाथ-पांव फुल रहे हैं। क्या किया जाए ऐसे हाल में जब प्रशासन ने नया आदेश जारी कर दिया है। उनको निर्देश मिला है, चालक दल के सदस्य जो दूसरे प्रदेशों से आए हैं। उन्हें चौदह दिन तक कोरंटाइन में रखा जाए। सुक्रवलिया गांव के एक किसान ने बताया कि हम पास लेकर चालकों को लाने के लिए यहां से पंजाब गए। पचासो हजार रुपये खर्च हुए। अब जिसे लेकर आए है। उसे बैठा कर रखना है। ऐसे में तो हमारे साथ बड़ी भारी समस्या पैदा हो गई है। हम करें तो क्या करें। गाड़ी चलेगी कैसे, जो खर्च हुआ सो अलग।

दूसरे फसल भी खेत में तैयार है। कई तरह का जोखिम है। ऐसे में प्रशासन को हमारे बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि हम उस व्यक्ति का मेहनताना भी देना है। कोई दूसरा सुझाव दिया जाए। जिससे नियमों का पालन भी और काम भी बंद न हो। वहीं दूसरी तरफ आज जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर स्पष्ट कर दिया। चालक दल की जांच होगी। क्योंकि वे कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से आए हैं। यह जरुरी है, इस लिए फिलहाल यही निर्देश है। इन दोनों स्थितियों के बीच परेशान किसान प्रशासन और शासन ने मदद की आस लगाए बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here