‌‌‌चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

0
2571

-एक व्यक्ति का है आपराधिक इतिहास
बक्सर खबर। चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान यूएन वर्मा ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी इटाढ़ी-महदह रोड में गुरुवार को हुई। पुलिस जांच अभियान चला रही थी। इसी बीच सफेद अपाची बाइक से दो लोग जा रहे थे। पूछने पर पता चला उनके पास गाड़ी के वैध कागजात नहीं हैं। जांच में पता चला बाइक भभुआ से चोरी की गई है।

गिरफ्तार लोगों का नाम भिखरी यादव पुत्र भृगुनाथ सिंह ग्राम हरोजा, थाना सिकरौल व रविरंजन कुमार पुत्र विजय शंकर सिंह ग्राम ओराप, थाना इटाढी है। पुलिस ने जांच की तो पता चला भिखरी का आपराधिक इतिहास है। बाइक जिसका नंबर बीआर 45 एफ 9783 था। उसकी भी पहचान हो गई। चारो तरफ से ठोक-पिटकर जब पुलिस आस्वस्त हो गई। तो आज शुक्रवार को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here