सामाजिक सौहार्द : डाक्टर दिलशाद ने दिया राम मंदिर के सहयोग

0
244

बक्सर खबर। चीनी मिल इलाके में क्लिनिक चलाने वाले डाक्टर दिलशाद आलम ने राम मंदिर के लिए चंदा दिया है। गुरुवार को उन्होंने राम तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान की टोली को स्वयं सूचना देकर बुलाया। पांच हजार रुपये का चेक उन्होंने रामभक्तों की टोली को सौंपा। मुस्लिम होने के बाद भी राम मंदिर के लिए सहयोग राशि देने के उनके इस हौसले की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा हर संप्रदाय और वर्ग के लोगों को इसके लिए सहयोग देना चाहिए।

वे साबित खिदमत फांउडेशन नाम से संस्था चलाते हैं। निधि समर्पण अभियान से जुड़ी टोली के सदस्यों ने कहा यह हमारा सुखद अनुभव रहा। हमें इस क्रम में नीत नए अनुभव मिल रहे हैं। लेकिन, डाक्टर दिलशाद का यह प्रसास सामाजिक सौहार्द के मिसाल की तरह है। इस टोली में शामिल राष्ट्रीय स्वयं संघ के शिवनाथ राय उपाख्य मार्कंडेय, नगर कार्यवाह अविनाश कुमार, सह नगर कार्यवाह राहुल कुमार , शारीरिक शिक्षण प्रमुख गौरव कुमार, बस्ती प्रमुख हिमांशु पाठक, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सुमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here