‌‌ सोंधिला में चली गोली, भोला रेफर

0
1568

बक्सर खबर। सोंधिला गांव में आज शुक्रवार की दोपहर गोलीबारी की घटना हुई। उपेन्द्र कुमार उर्फ भोला सिंह पुत्र शा़त्री सिंह को किसी ने गोली मार दी। गोली उन्हें कंधे के पास लगी है। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है। पूछने मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि भोला ने अपने ही गांव के रामु पाठक को आरोपी बताया है। उनका कहना है पुराने विवाद की वजह से पाठक ने उन्हें गोली मारी है।

वहीं ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि माजरा कुछ और है। गांव में शराब बेचने का कुछ लोग कारोबार कर रहे थे। लोगों के बार-बार मना करने के बाद उनके रवैये में बदलाव नहीं आ रहा था। यह विवाद उसी का परिणाम है। तो क्या घायल अथवा आरोपी में से पहले कोई जेल भी गया है। यह पूछने पर ग्रामीणों ने कहा इसका जवाब तो पुलिस ही देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here