‌‌‌चयन में भ्रष्टाचार, शिकायत दिल्ली तक

0
278

बक्सर खबर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 23 नवम्बर को सहायक प्राध्यापकों के लिए साक्षात्कार था। जो लोग चयन सूची में शामिल थे। उन्हें चयन समिति के समझ साक्षात्कार देना था। लेकिन, इसमें घोर अनियमितता बरती गई। इसकी शिकायत रमेश कुमार विश्वकर्मा ने कुलपति से की है। साथ ही उसका आवेदन, राष्ट्रपति, मानव संसाधन मंत्री व भारत सरकार को भेजा है। उनकी शिकायत है कि उपस्थित लोगों की सूची क्रमवार बनी।

सामान्य वर्ग से लेकर, कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, ओबीसी के लोग एकत्र हुए। लेकिन, साक्षात्कार में क्रम तोड़ दिया गया। साथ ही लगभग बीस आवेदक शेष थे। तभी बाह्य सदस्य दिलीप कुमार मोहन्ता चले गए। आठ सदस्यों की चयन समिति के एक सदस्य और निकल गए। बावजूद इसके दर्शन एवं धर्म विभाग की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई। यह घोर भ्रष्टाचार का दोत्तक हैं इसकी जांच होनी चाहिए। इसकी शिकायत रमेश विश्वकर्मा ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here