‌‌घर में घुसा था चोर, किसी ने छत से फेंक दिया

0
2227

बक्सर खबर। रात के वक्त धोबिघाट मुहल्ले से पुलिस को फोन गया। घर में चोर घुसा था। परिवार वालों ने देखा तो वह भागने लगा। इस दौरान वह छत से सीधे नीचे आ गिरा। गली में चिल्ला रहा है। शायद उसे गंभीर चोट आई है। नगर थाने की टीम वहां पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। क्योंकि उसका एक पैर टूट चुका था। सर के पास भी कटे का निशान था। नगर कोतवाल ने बताया चोर को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसका नाम निखिल कुमार है। वह पांडेयपट्टी का रहने वाला है। घर वालों के अनुसार परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गए थे। देर रात वे वापस लौटे।

ताला खोल अंदिर दाखिल हुए तो अंदर कुछ सामान इधर-उधर दिखा। हम लोग सोच में पड़ गए। हमारे पीछे कौन आया था। वह चोर लोगों को आते देख एक चौकी के नीचे छीप गया था। जैसे ही मौका मिला निकलकर भागा। छत से सीधे नीचे कूद गया। बगल में कराकट का सेड था। वह उसी पर गिरा। फिर वहां से नीचे सड़क पर चला गया। वहीं चोरी के आरोप में गिरफ्तार निखिल ने कहा। मैने अपना फोन उस घर के एक युवक को दिया था। रात के वक्त में मैं उसे वापस लेने गया। तो उन लोगों ने मुझे मार कर घायल कर दिया। अब सच क्या है। यह तो घर वाले ही जानते होंगे। पुलिस ने कहा वह जो कहे। उसके खिलाफ चोरी की लिखित शिकायत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here