‌‌‌कैथी गांव में चली गोली, एक घायल

0
707

-गंभीर हाल में जख्मी को किया गया रेफर
बक्सर खबर। आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच गुरुवार की सुबह कैथी गांव में घमासान हो गया। एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से मोती लाल यादव घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। क्योंकि गोली उनको सीने के पास लगी है। घटना बगेन थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कैथी में गोलीबारी की घटना हुई है। लेकिन, मौके पर पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही लोग घायल को लेकर अस्पताल चले गए। हमें कुछ विशेष जानकारी नहीं है। विवाद किन पक्षों के मध्य हुआ है़? यह पूछने पर बगेन पुलिस ने कहा इस बारे में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। तो क्या इस घटना से पुलिस अनजान है? यह पूछने पर उन्होंने कहा ऐसा नहीं है। हम लोग अपने स्तर से जांच में जुट गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कैथी गांव के ही रहने वाले दो पक्ष नाली के विवाद को लेकर भिड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here