‌‌‌मुआवजे को लेकर गंगा सेतु मार्ग जाम

0
489

-दो घंटे बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी, एसडीओ ने दिया कल का समय 
बक्सर खबर। गंगा सेतु गोलंबर के पास स्थानीय लोगों ने मुख्य रास्ते को जाम कर रखा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के तरफ जाने वाले मुख्य पथ पर परिचालन पिछले दो घंटे से ठप पड़ा है। विरोध करने वाले लोग सारिमपुर गांव के हैं। जो मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनके घर नए बन रहे गंगा पुल के लिए तोड़े जा रहे हैं। तीन-चार दिन पहले भी इन लोगों ने प्रदर्शन किया था। मौके पर कुछ अधिकारी पहुंचे थे।  लेकिन, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद वे वहां से भाग निकले।

गुरुवार अपराह्न पांच बजे के लगभग यहां के स्थानीय लोग गांव से निकलकर गंगा सेतु के मुख्य रास्ते पर आ गए। सूचना के अनुसार फिलहाल वहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। लेकिन, औद्योगिक व नगर थाने की टीम लोगों को समझाने में जुटी है। जिससे जाम समाप्त कराया जा सके। पूछने पर औद्योगिक के थानाध्यक्ष ने बताया फिलहाल जाम समाप्त होने के कागार पर है। छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। वहीं नगर थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने कहा लोग जाम हटा रहे हैं। एसडीओ ने स्थानीय लोगों को कल मिलने के लिए बुलाया है। उनकी मांग पर उचित कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here