संकल्प के साथ संपन्न हुआ सनातन संस्कृति समागम, पहुंचे राज्यपाल

0
364

-बक्सर में बनेगी विशाल श्रीराम की प्रतिमा व खुलेगा शोधा केन्द्र
बक्सर खबर। श्री राम कर्म भूमि न्यास द्वारा आयोजित नौ दिवसीय सनातन संस्कृति समागम मंगलवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के लिए बिहार के राज्यपाल फागु चौहान भी पहुंचे। उन्होंने कहा मैं सभी संतो व इस पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। भगवान राम का जीवन और उनका शासन काल दोनों आदर्श हैं। उस समय कोई भूखा नहीं सोता था। उसी को राम राज्य कहते हैं। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। यह संतो के सानिध्य से ही संभव है।

वहीं केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सभी समागतों का स्वागत और अभिनंदन किया। पूज्य जीयर स्वामी जी के सानिध्य व मार्गदर्शन तथा स्वमी रामभद्राचार्य जी के संरक्षण में आयोजित सनातन संस्कृति समागम का समापन समारोह संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विशाल भगवान राम की प्रतिमा बनेगी। साथ ही बक्सर में एक शोध संस्थान खोला जाएगा। जो बक्सर की पहचान बनेगा।

राज्यपाल के साथ आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप राय व अन्य

इस दौरान मंच पर मंच पर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी, जगद्गुरु अनंताचार्य जी, पूज्य जीयर स्वामी जी, पूर्व सभापति बिहार विधानपरिषद अवधेश नारायण सिंह, अयोध्या नाथ स्वामी, बनमाली स्वामी, बैकुंठ नाथ स्वामी, उत्तराखंड विधायक राजेश शुक्ला, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप राय, विधायक संजय तिवारी, विधायक विश्वनाथ राम, न्यासी अरुण मिश्रा, रामबालक सिंह एवं राघव प्रताप सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य श्रीराम कर्मभूमि न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांता ओझा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here