संभल के रे भाई, पुलिस लगा रही है मुंह में मशीन

0
1063

बक्सर खबर। आज होली है। मस्ती का आलम है। रंगोत्सव के इस त्योहार में आप सभी आनंद ले और खूब मस्ती करें। ऐसा करने वाले लोग शराब का सेवन न करें। क्योंकि अपने यहां इसकी पूरी मनाही है। प्रशासन त्योहार को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए आपकी सेवा में तत्पर है। इस लिए हर चौक-चौराहे पर मुंह सुंघवा मशीन(ब्रेथ एनालाइजर) लेकर खड़ी है। जिस पर उनको शक हो रहा है। उसके मुंह में वे मशीन डाल दे रहे हैं।

खासकर वैसे लोगों के जो लहराते हुए चलने का एक्शन कर रहे हैं। इस लिए आप सावधान रहें। बुधवार की शाम शहर में यमुना चौक के पास यह नजारा दिखा। सिपाही लोगों को चेक करते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस सघन तलाशी अभियान भी चला रही है। जगह-जगह फ्लैग मार्च भी हो रहा है। डुमरांव के पुराना भोजपुर में बुधवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान भी चलाया गया। इस लिए आप सभी होली का आनंद लें और एहतियात भी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here