‌‌‌ मुरार में हुई लूट, पुलिस ने कहा कर रहे हैं जांच, सच है या …

0
1019

-हथियार के बल पर चार लाख के गहने और चालीस हजार ले गए अपराधी
बक्सर खबर। मुरार थाना के मनपा गांव में रविवार की रात डकैती की वारदात हुई। आधी रात के वक्त गंगा सागर के घर में घुसे चार अपराधियों ने परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। हथियार के बल पर उन लोगों ने अलमारी से चार लाख के गहने और लगभग चालीस हजार रुपये लूट लिए। घर से बाहर निकलते वक्त अपराधियों ने गृहस्वामी के पुत्र को गोद में उठा लिया। और कहा आगे बढ़े तो जान गई समझो। उसकी आड़ में घर से बाहर निकले और बाहर गली में बच्चे को छोड़ चलते बने।

इसकी लिखित शिकायत गंगा सागर ने मुरार थाने में दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले को शक की नजर से देख रही है। जबकि पीड़ित के अनुसार रात एक बजे के लगभग छत के रास्ते से चार अपराधी घर में दाखिल हुए। रुपये व गहने उसी कमरे में रखे थे। जिसमें वे लोग सो रहे थे। आते ही पिस्तौल गंगासागर के मुह में घुसेड़ दी और पत्नी को धमकाया। जल्दी रुपये व गहने ले आओ। महिला ने वह जगह बता दी। जहां यह सब कुछ रखा था।

अपराधियों ने घर का किमती सामान उठाया और वहां से चलते बने। उनकी कुल संख्या चार थी। जो घर के अंदर आए थे। । उनके साथी घर से बाहर भी हो सकते हैं। यह सोचकर किसी ने हंगामा नहीं किया। इस संबंध में पूछने पर मुरार के थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने कहा मामले की जांच चल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूरी सच्चाई क्या है, यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि थानाध्यक्ष की बातों को सुन कर लगा यह मामला संदेह के घेरे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here