– पुराने लोगों में तीन निर्विरोध, दो पद पर हुआ मतदान
बक्सर खबर। नगर विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आज बक्सर नगर परिषद में स्थायी सशक्त कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। यहां कुल पांच सदस्यों का चुनाव होना था। जो पूर्व से पांच लोग इस समिति के सदस्य थे। वे पुन: निर्वाचित हुए। प्रक्रिया निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से मुकम्मल कराने के लिए डीडीसी निहारिका छवी, एसडीएम अविनाश कुमार, नगर परिषद के कर्मी भी उपस्थित रहे। इसमें सदस्यों के मध्य से सशक्त कमेटी का चयन होना था। इस दौरान अंजू देवी पति मिथिलेश यादव, दिलीप कुमार व झब्बू राय।
यह तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। दो पदों के लिए मतदान हुआ। जिसमें इन्द्रपताप सिंह व चक्रवर्ती चौधरी आमने-सामने थे। इन्द्रप्रताप को 10 व चौधरी को दो मत मिले। मनोज गुप्ता व जगदीश कुमार आमने-सामने थे। जिसमें मनोज को 10 व जगदीश को 3 मत मिले। सूचना के अनुसार मतदान प्रक्रिया में आधे सदस्य ही उपस्थित हुए। सूत्रों ने बताया इसके अलावा डुमरांव, चौसा, इटाढ़ी और ब्रह्मपुर में भी समिति का चुनाव हुआ। वहां तीन-तीन का चयन हुआ। क्योंकि वार्ड सदस्यों की संख्या अनुपात के अनुसार ही समिति के सदस्य निर्वाचित होते हैं।

































































































