आतंकवाद सभ्य समाज के लिए कलंक: प्रो. महेश दत्त

0
28

पीसी कॉलेज में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि                                                     बक्सर खबर। स्थानीय प्रणव चटर्जी महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महेश दत्त सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. महेश दत्त सिंह ने आतंकवाद को मानवता और राष्ट्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद सभ्य समाज के लिए कलंक है और इसका किसी भी रूप में समर्थन नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की हत्या देश के लिए बड़ी क्षति थी। उनकी दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के सपने को आतंकवादियों ने चोट पहुंचाई। प्राचार्य ने युवाओं से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डॉ. शिवजी पांडेय, डॉ. चक्रपाणि मिश्र, संतोष कुमार, सुशील कुमार सिंह, चंदन कुमार, शुभम, निखिल, अर्पणा, निधि, नैना, शिखा, प्रियांशु, राधा, अर्चना समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here