समर कैंप में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

0
35

बच्चों के भाषाई और कलात्मक कौशल को निखारने के लिए जुटी शिक्षकों की टीम                                      बक्सर खबर। श्री हरि शरण प्लस-टू विद्यालय, खंडरीचा में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कैंप का उद्देश्य बच्चों में स्थानीय भाषा, खेलकूद, कला और अन्य कौशलों का विकास करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका कुमारी विमला सिंह ने की।

मंच संचालन वरीय शिक्षक मनोज कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। कैंप में छात्रों के साथ उनके अभिभावक और ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी रही। विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगलेश्वर पांडेय, अजय सिंह, उर्वशी सिंह, जितेंद्र पाठक, विनायक सिंह, प्रिंस कुमार, कामरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार राय, कौशल राय, राहुल पाठक, ज्योति कुमारी, संगीता कुमारी और भूपेंद्र कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here