प्रेमिका के घर पहुंच गया युवक, पंचायत ने करा दी थाने के मंदिर में शादी

0
3431

-पुलिस के पास पहुंचा था मामला, मुखिया व सरपंच ने करा दी सुलह
बक्सर खबर। इश्क का बुखार उस वक्त उतर जाता है। जब माशूका पत्नी बन जाती है। ऐसा व्यंग लोग अक्सर करते हैं। लेकिन, सोमवार को राजपुर में कुछ ऐसा ही हुआ। एक युवक बार-बार प्रेमिका के घर और गांव पहुंच जाता था। यह बात लड़की के घर वालों को पता चली तो वे सीधे थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। यह बात राजपुर के पंचायत मुखिया अनिल सिंह के पास भी पहुंची। दोनों पक्ष के लोग थाने में पहले से मौजूद थे। सो सबकी सहमति से अनिल सिंह व राजपुर पंचायत के सरपंच विश्वामित्र सिंह ने दोनों की शादी ही करा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक देवी लाल पासवान राजपुर थाना के ददुरा गांव का रहने वाला है।

उसकी दोस्ती पुरैनी की निराशा कुमारी से हो गई थी। लड़की का गांव राजपुर पंचायत में ही आता है। उन सबों की हरकत से परेशान लड़की वाले थाने पहुंच गए। मामला केस मुकदमा तक पहुंच गया। इसकी बीच पंचायत मुखिया और सरपंच ने मध्यस्थता की और स्वजातीय होने के कारण दोनों का विवाह सबकी मौजूदगी में थाने के शिव मंदिर में ही करा दिया। इस मौके पर लड़की के पिता देवव्रत पासवान और लड़के के पिता ललन पासवान व अन्य परिजन भी मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने मिठाई मंगाई और दोनों पक्ष के साथ सभी पुलिसकर्मियों को भी बांटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here