युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या की संभावना

0
3614

–  धोबी घाट की गली में पड़ा मिला घायल, उपचार के दौरान मौत
बक्सर खबर। बक्सर नगर के धोबी घाट मोहल्ले में सोमवार की तड़के एक युवक घायल अवस्था में देखा गया। उसे अस्पताल लेकर कुछ लोग पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम रामेश्वर ओझा (28) पिता संतोष ओझा गांव देवुकली धर्मपुर थाना ईटाढी बताया जा रहा हे। मौत की सूचना मिलने के बाद सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां मीडिया से हुई बातचीत में यह पता चला कि रविवार की शाम नया बाजार के कुछ लोगों ने उसे जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। लेकिन वहां से वह धोबी घाट की गली नंबर 6 में कैसे पहुंचा। यह सवाल सभी को खटक रहा है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार की तड़के घायल अवस्था में देखने वालों ने बताया पीठ पर कई जगह चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां घायल ने दम तोड़ दिया। हालांकि उसने परिजनों को अथवा अस्पताल के कर्मियों को मरने से पहले कुछ बताया है या नहीं? यह बात अभी पहले बनी हुई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। ऐसा नगर थाने के पुलिसकर्मियों का कहना है। परिजनों की माने तो यह शादीशुदा व्यक्ति था। इसकी ‌‌‌एक संतान (बेटी) भी हैं। घटना के पीछे कोई दूसरी वजह तो नहीं। लोग इसकी भी चर्चा कर रहे हैं। लेकिन जब तक पुलिस कुछ नहीं कहती, किसी नतीजे पर पहुंचना संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here