हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारंभ

0
143

बक्सर खबर। चरित्रवन में आई टी आई मैदान के समीप हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है। यहां शनिवार को संकट मोचन की प्रतिमा स्थापित होगी। जिसके लिए आज शुक्रवार से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। एक दिन पहले अर्थात गुरुवार को इसके लिए सिपाही गंगा घाट से जलभरी का आयोजन किया गया।

जिसमें शिक्षक कालोनी, वीर कुंवर सिंह कालोनी के लोगों ने भाग लिया। मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि संस्कृत कालेज के आचार्य वैदिक जी द्वारा यह अनुष्ठान कार्य संपन्न कराया जा रहा है। पांच तारीख को प्रसाद वितरण सह भंडारे का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here