‌‌‌राजपुर में दस पैक्स के परिणाम घोषित, शेष की गिनती जारी

0
2531

बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव की मतगणना जारी है। दस के परिणाम सामने आ गए हैं। शेष नौ की गिनती जारी है। उनमे से दो के रूझान सामने आ गए हैं। कुल मिलाकर नौ की घोषणा अभी शेष है। बारुपुर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर की पत्नी बिंदा देवी विजयी हुई हैं। उन्हें कुल 326 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे भरथ सिंह को 243 मत मिले। यहां जीत का अंतर 83 रहा। मंगरांव पंचायत में संतोष राय 612 मत पाकर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर राजेश कुमार 473 मत। नागपुर पंचायत में अंगद कुशवाहा 534 पाकर विजेता बने। दूसरे नंबर पर रहे ठाकुर दयाल पांडेय को 476 मत प्राप्त हुए। खीरी में रामाशंकर राय को 551 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे बिमलेश सिंह को 192 मत मिले।

अकबरपुर में उमेश चन्द्र राय को 447 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे बलिराम सिंह को 192 मत प्राप्त हुए। तियरा में सरिता देवी को 157 एवं दूसरे स्थान पर गौरी शंकर पांडेय 94 मत। देवढ़ियां में धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा को 781 एवं दूसरे स्थान पर रहे सुदर्शन कुशवाहा को 303 मत मिले। हेठुआ में सचिन मौर्य 773 मत प्राप्त कर विजेता बने। 320 मत प्राप्त कर शिवशंकर साह दूसरे स्थान पर रहे। रसेन पैक्स से देवेन्द्र शुक्ला 432 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे अखलाख अहमद को 396 मत प्राप्त हुए। बन्नी पैक्स से सोना सिंह 608 मत पाकर विजेता बने। ब्रजेश सिंह 518 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। सूत्रों के अनुसार राजपुर से 604 मत पाकर विपिन कुमार एवं हरपुर से संजय दुबे आगे चल रहे हैं। चुनाव जीत चुके लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर प्रमाणपत्र प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here