‌‌रावण के शागिर्द ने चलाई थी जेल गेट पर गोली, गिरफ्तार

0
2587

-अब गुरू चेला साथ में खाएंगे जेल की रोटी
बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल के दक्षिणी गेट पर 27 नवम्बर की सुबह गोली चली थी। इस घटना में होमगार्ड के सिपाही मनु सिंह को पैर में गोली लगी थी। पुलिस छानबीन में जुटी तो पता चला कि घटना के पीछे राजा दुबे उर्फ रावण का हाथ था। उन दिनों वह जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए अनशन कर रहा था। उसकी के इशारे पर गोली चली थी। पर ऐसा किया किसने। यह पताया लगाया जाने लगा। इसी बीच आदित्य चौबे पुत्र जनार्दन चौबे के बारे में पता चला। पुलिस ने उसे दबोच लिया और पूछताछ शुरू की। उसने बताया कि रावण के कहने पर ऐसा किया गया है। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया। जिसका उपयोग वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था।

उसके साथ दूसरा युवक कौन था। यह पुलिस ने अभी नहीं बताया है। क्योंकि उसकी तलाश अभी जारी है। यह जानकारी आज एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने मीडिया को दी। उनके अनुसार घटना की जांच में डीएसपी सतीश कुमार, औद्योगिक के थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार व डीआइयू के राजेश मलाकार की मुख्य भूमिका है। एसपी ने बताया यह मूल रुप से ग्राम भखवां, थाना सिकरौल का निवासी है। इसके खिलाफ दो मामले दर्ज है। राजपुर थाना कांड संख्या 206/19 एवं औद्योगिक थाना कांड संख्या 161//19, और नगर थाने में इस गोलीबारी के कारण 806/19 दर्ज हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here