12 से शुरू हो रहा है राम विवाह महोत्सव

0
325

– कोरोना के कारण सीमित हुआ आयोजन
बक्सर खबर। बक्सर का मशहूर सिय-पिय मिलन महोत्सव 12 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। लेकिन, इस पर भी कोरोना का प्रभाव दिख रहा है। जिसके कारण इस वर्ष आयोजन सीमित कर दिया गया है। परंपरा का निर्वाह करने के लिए आश्रम के परिसर में ही छोटा आयोजन रखा गया है। प्रशासनिक निर्देशों के कारण राम बारात भी शहर में नहीं निकलेगी।

हालांकि फूलवारी व राम विवाह का आयोजन होगा। लेकिन, सिर्फ प्रतीकात्मक रुप में। आश्रम से जुड़े सदस्यों ने बताया सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक मानस पाठ होगा। 12 से दोपहर 2 बजे तक झांकी एवं 2 से संध्या 6 बजे तक वाल्मीकि रामायण की कथा होगी। इस वर्ष जयकांत शास्त्री प्रवचन करेंगे। वे लालबहादुर शास्त्री विश्व विद्यालय दिल्ली में  संस्कृत विषय के विभागाध्यक्ष हैं।

महंत राजाराम जी महाराज

आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। लेकिन, बड़े आयोजन की अनुमति नहीं होने के कारण इस वर्ष निमंत्रण पत्र का वितरण भी नहीं किया गया है। जबकि पिछले वर्ष मोरारी बापू यहां कथा कहने आए थे। साथ ही देश के अनेक हिस्सों से संत, महंत व शंकराचार्य जी लोगों का आगमन हुआ था। इस बारे में महंत राजाराम जी ने कहा कि परिस्थिति के अनुकुल आयोजन को सीमित करना बाध्यता हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here