जन सुराज जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा का नागरिक अभिनंदन

0
28

धनुंलाल प्रेमातुर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित, संगठन विस्तार पर जोर                          बक्सर खबर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को शहर के सत्यदेव गंज में पहवा बेंच के सदस्यों द्वारा जन सुराज पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पहवा बेंच के अध्यक्ष धनुंलाल प्रेमातुर ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि नए नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष से बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज पार्टी आमजन की उम्मीदों और विश्वास की पार्टी है। हमारा लक्ष्य है कि पार्टी की नीतियों को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक पहुंचाया जाए। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनता के सहयोग से हम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। कार्यक्रम में रामप्रसन्न द्विवेदी, कामेश्वर पांडेय, धनजी पांडे, श्रीकृष्ण चौबे, राजारमण पांडेय, सुधीर चौबे, शिवाकांत मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने भी बजरंगी मिश्रा को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here