फिल्मी अपहरण से उड़े पुलिस के होश

0
1762

-पटना में बरामद हुआ बक्सर से गायब युवक
बक्सर खबर। अपहरण की अजीबोगरीब वारदात शनिवार की सुबह सामने आयी। परिजन विरोध करते हुए औद्योगिक थाने पहुंच गए। वहां प्रदर्शन होने लगा। लोग विक्की राय (21) पुत्र धनजी राय की बरामदगी के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे थे। वह युवक औद्योगिक थाना के उमरपुर पंचायत अंतर्गत मंगरौल गांव का निवासी है। घर वालों का कहना था, शुक्रवार की शाम ही कुछ लोग उसे अगवा कर ले गए हैं। लेकिन, 12 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस बैठी हुई है।

यह सबकुछ चल रही रहा था। तभी उस युवक ने परिवार के लोगों से संपर्क किया। उसने व्हाट्सएप के माध्यम से बात की। कहां मैं अपहरण करने वालों के चंगुल से भाग कर पटना पहुंचा हूं। श्रमजीवी एक्सप्रेस से वापस आ रहा हूं। थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार को पता चला तो उन्होंने फोन लपक लिया। युवक से बात की, और कहा आप वहीं रहे। पटना पुलिस से बात की जा रही है। आपको मदद पहुंचायी जाएगी। लेकिन, ट्रेन पटना से खुल चुकी थी। इसी बीच पुलिस ने उसे दानापुर में कवर कर लिया।

अब उसे बक्सर लाने के लिए यहां से थाने की टीम वहां रवाना हुई है। थानाध्यक्ष का कहना है। युवक की बरामदगी हो गई है। लेकिन, जब तक उसका बयान दर्ज नहीं होता। कुछ कहा नहीं जा सकता। बावजूद इसके जितने लोग उतनी बातें हो रही हैं। लोगों का कहना है, यह पंचायत चुनाव ड्रामा है। सच क्या है, यह भी जल्द सामने आ जाएगा। इसकी उम्मीद सभी को है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here