‌‌‌आरा से ब्रह्मपुर आ रही बारातियों से लदी बस गई खाई में, कई जख्मी

0
1020

बक्सर खबर। आरा बक्सर एनएच-84 पर भोजपुर जिला के गजराजगंज ओपी के नावानगर गांव के समीप बारातियों से लदी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे बस में सवार करीब छह बाराती जख्मी हो गए। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्ताल आरा में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार रात की है। बताया जा रहा कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गजराजगंज के कारीसाथ गांव निवासी चंद्रमा राम के पुत्र अक्षय कुमार की बारात बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना के कांटे गांव आ रही थी। बस में गांव के लोगों के अलावा चंद्रमा राम के हित और रिश्तेदार सवार थे। गजराजगंज और नावानगर गांव के समीप चालक का संतुलन बिगड गया और बस खाई में जा गिरी। इस दौरान कई लोग बस से कूद गए। घायलों में कमलजीत राम, मंटू राम और शिवनाथ राम की गंभीर हालत को देखते हुए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here