खुल गया है सदर अस्पताल का ओपीडी

0
1073

– सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मिलते हैं डाक्टर
बक्सर खबर। शहर के हालात धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं। आपको घबराने की जरुरत नहीं है। उन निर्देशों का पालन करना है। जिसकी गाइड लाइन सरकार और स्वास्थ्य विभाग जारी कर रहा है। सबसे ज्यादा जरुरी है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। अगर आप किसी जरुरी काम से बाहर निकलते हैं। तो इसका ध्यान रखें। कोई लापरवाही न बरतें।

वैसे आपको यह भी बता देना श्रेयकर होगा कि अब सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। आम लोगों के लिए इसे खोल दिया गया है। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लोग यहां आ सकते हैं। सामान्य रोगों के लिए चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैंं। लेकिन, यह जान लेना भी जरूरी है। घर से बाहर तभी जाना जरुरी है। जब आवश्यक कार्य हो। क्योंकि लॉकडाउन अभी प्रभावी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here