उपर वाले का करम : पांच दिन का बच्चा नेगेटिव, मां-पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव

0
5920

-डाक्टर सहित नौ अस्पताल के कर्मचारी क्वारैंटाइन
बक्सर खबर। इसे खुदा की नेमत ही कहेंगे। पांच दिन पहले जिस महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। उस मां को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आज रविवार को जब उसके घर वालों को यह पता चला तो उनका कलेजा बैठ गया। लेकिन, इस बीच एक सुखद खबर मिली। पांच दिन के बच्चे की रिपोर्ट नेगेटिव है। जबकि उसके पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसके मां-पिता एक साथ संक्रमित हों। उस घर में पांच दिन का बच्चा नेगेटिव है।

यह खबर जरुर राहत देने वाली है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 तारीख को ही डुमरांव के एक निजी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। दो दिन पहले मां के साथ बच्चे का स्वैब भी जांच के लिए भेजा गया। आज उसकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सूचना के अनुसार अब छह दिन बाद पुन: उसकी जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।
अस्पताल के डाक्टर और कर्मी भी किए गए क्वारैंनटाइन
बक्सर खबर। डुमरांव के जिस निजी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया था। वहां के चिकित्सक समेत नौ स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारैंटाइन किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार आज इन सभी का स्वैब जांच के लिए भेजा जाना है। इसकी तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here