उफ : एक ही घर से निकली मां बेटी की अर्थी, सिसक उठा गांव

0
6109

-छोटी सी लापरवाही में चली गई दो लोगों की जान
बक्सर खबर। जब एक घर से दो अर्थियां एक साथ निकली तो लोगों की आंखे नम हो गई। एक पर शकुंतला देवी का शव था और दूसरे पर दस वर्ष की छोटी कुमारी का। घटना नावानगर थाना के भटौली गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे खेलकर आई बेटी ने बाल्टी से पानी पिया था। उसकी बाल्टी से मां ने भी पानी पिया। कुछ घंटे बाद बेटी की तबीयत खराब हुई। छोटी कुमारी पिता उमेश पांडेय को घर वाले नावानगर के अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने उपचार के नाम पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। जब परिवार के लोग घर आए तो देखा उसकी मां शकुंतला भी बेहोश पड़ी है। लोगों को शक हुआ कुछ गड़बड़ है। देखा गया तो पानी की बाल्टी में सांप का छोटा बच्चा मरा पड़ा है। लोगों को समझते देर नहीं लगी। सांप का जहर उनकी बेहोशी का कारण हैं। लेकिन, घर वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जगह झाड़-फूक का सहारा लिया। और इसी चक्कर में शकुंतला देवी की भी मौत हो गई। दोपहर बाद परिजन उनके शव को लेकर गंगा घाट गए और लोक परंपरा के अनुरूप केले के तने पर शव को बांध पानी में प्रवाहित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here