-बक्सर में दो तथा इटाढ़ी, मुफस्सिल और सिकरौल में लगेगा शिविर
बक्सर खबर। वैसे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करना चाहते हैं। देश की सबसे बड़ी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी एसआईएस पीवीटी एलटीडी द्वारा बक्सर में इस माह कई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 10 को नगर थाने में, तथा 11 को औद्योगिक थाना परिसर में भर्ती प्रक्रिया होगी। इसमें कई पद हैं। जिसमें 16 हजार से लेकर 40 हजार तक का वेतनमान है। लेकिन, इसके लिए आपको चयन स्थल पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त करनी होगी।
सूचना के अनुसार जो व्यस्क हैं, अर्थात 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं वे इसमें उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त की है। और लोगों को चयन स्थल तक आने में असुविधा नहीं हो। इसको ध्यान में रखते हुए सभी थाना परिसर में लोगों को आमंत्रित किया गया है। बक्सर और औद्योगिक थाना के अलावा 12 को मुफस्सिल थाना परिसर, 17 को इटाढ़ी और 22 को सिकरौल थाना परिसर में चयन प्रक्रिया होगी।
































































































