भीषण दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

0
2586

-बस और पिकअप में हुई सीधी टक्कर, तीन मवेशियों की मौत
बक्सर खबर। चौसा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर आज बुधवार की सुबह भीषण दुर्घटना हुई। जिसमें एक मिनी बस और पिकअप आमने-सामने टकरा गई। इस वजह से पिकअप में सवार एक पशु व्यवसायी की मौत हो गई है। उसका नाम दल्लु यादव है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह रामगढ़ थाना के इजरी गांव का निवासी था। अन्य व्यापारी दिनेश यादव और पिकअप का चालक घायल हुए हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना निकरिस और रामपुर गांव के मध्य मुख्य मार्ग पर हुई है। उस वक्त सुबह के सवा आठ बज रहे थे। सूत्रों के अनुसार पिकअप में तीन गायें लदी थी। उनकी भी मौत हो गई है। बस चौसा से रामगढ़ की तरफ जा रही थी। मवेशी लदी गाड़ी चौसा की तरफ जा रही थी। बस के यात्रियों को भी चोंटे आई हैं। लेकिन, उनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here