आपसी विवाद में वृद्ध को मारी गोली

0
787

-देर शाम हुई धनसोई इलाके में घटना
बक्सर खबर। घर में लेट कर विश्राम कर रहे रामचन्द्र सिंह (65) को पड़ोस के लोगों ने गोली मार दी। घटना धनसोई थाना के लालाचक गांव की है। सूचना के अनुसार चार-पांच लोग आए और उन्हें घेर कर हमला कर दिया। उनके द्वारा चलाई गोली रामचन्द्र सिंह के पैर में जा लगी।

तत्काल उन्हें गांव से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है। दो पड़ोसियों में पुराना विवाद है। जिसके कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल जांच चल रही है। हमलावरों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here