तेज हथियार से बधार में वृद्ध की हत्या

0
2231

-मौके पर पहुंची पुलिस, फिलहाल कोई सुराग नहीं
बक्सर खबर। बधार में खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या कर दी गई है। मृतक छोटक गोड़ (65) बड़का राजपुर नई बस्ती के रहने वाले थे। आज शनिवार की सुबह गांव से बाहर निकले लोगों ने खेत में पड़ा उनका शव देखा तो घर वालों को सूचना दी। खबर मिलते ही वहां काफी संख्या में गांव के लोग जमा हो गए। यह इलाका तिलकराय हाता ओपी के अंतर्गत आता है।

मौके पर मौजूद डीएसपी केके सिंह व पुलिस अधिकारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि किसी तेज हथियार से उनके सर पर वार किया गया है। जिसके कारण उनकी मौत हुई है। शरीर पर भी कई जगह जख्म के निशान थे। शव मचान पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है। सोते समय ही उनकी हत्या की गई है। इसकी जानकारी उन लोगों ने वरीय अधिकारियों को दी। वहां डुमरांव के डीएसपी के के सिंह व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पूछने पर परिजनों ने कहा वृद्ध व्यक्ति की हत्या किसने और क्यूं की, इसका हमें भी अनुमान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here