बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत

0
642

-साइकिल सवार दूसरा युवक भी घायल
बक्सर खबर। राजपुर थाना के दिनारा-जलहरा मुख्य पथ पर अहियापुर पुल के पास हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक रसेन गांव के रहने वाले कन्हैया यादव पिता सुखनंदन यादव 65 वर्ष और छितन डिहरा गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश (22) पिता कन्हैया सिंह दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर जलहरा की तरफ किसी काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही अहियापुर पुल के समीप पहुंचे तभी दिनारा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने पीछे से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

साइकिल सवार रोड से दूर जा गिरे। जिसमें कन्हैया यादव की मौके पर मौत हो गयी। वहीं सत्य प्रकाश बुरी तरह से जख्मी हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया। दुर्घटना की खबर मृतक के परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए उचित मुआवजा का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here