पूर्व सैनिकों ने जतायी पाली क्लीनिक व कैंटीन सुविधा पर चिंता

0
154

-73 वें सेना दिवस पर जुटे सेवा निवृत अफसर व जवान
बक्सर खबर। 73 वें सेना दिवस पर पूर्व सैनिक संघ द्वारा शुक्रवार को शहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व अफसर व जवान एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह व संचालन महासचिव शैलेश ठाकुर ने किया। विशेष अतिथि के तौर पर पड़ोसी जिले आरा के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह व बलियां के चिलकलहर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित रहे।

इस दौरान वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा। सेवानिवृति के बाद हमें इसीएचएस पॉली क्लीनिक की सुविधा मिलने चाहिए। लेकिन, हमारे परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए बेहतर अस्पताल नहीं मिल पा रहा। साथ ही यहां सीएसडी कैंटीन की व्यवस्था होनी चाहिए। उसका भी अभाव है। उम्मीद है उसकी जल्द व्यवस्था हो जाएगी। पाली क्लीनिक खुला तो है। लेकिन, वहां उचित व्यवस्था नहीं है। बैठक में तय हुआ। विरांगनाओं को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here