बक्सर खबर। पटरी पार करते समय वृद्ध महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार की दोपहर डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप हुई। देखने वालों ने बताया कि डाउन लाइन पर गुजर रही ट्रेन ने पोल संख्या 645/14/12 समीप उन्हें अपनी जद में ले लिया।
उनकी उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष के मध्य होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है वह कहीं आस-पास की होंगी। लेकिन, उनके पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला। जिससे उनकी पहचान हो सके। रेल पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


































































































