‌डीआरएम के निरीक्षण से पहले ही चकाचक कर दिया स्टेशन

0
471

-मीडिया से बातचीत में कहा बढाई जाएंगी यात्री सुविधाएं
बक्सर खबर। दानापुर रेल मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार शुक्रवार को डुमरांव पहुंचे। वहां आने के उपरांत वे पैनल रुम से लेकर उन स्थानों का निरीक्षण करने गए जो यात्री सुविधा के लिए लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। मीडिया के साथ हुई बातचीत में उन्होंने यहां दूसरे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण फिलहाल प्रस्तावित नहीं है। अगर आप लोगों ने सवाल उठाया है तो उस पर ध्यान दिया जागा। यात्रियों की संख्या क्या है। जरुरत के अनुसार उस पर आगे की कार्रवाई होगी।

उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधा के अलावा डुमरांव पूर्वी केबिन से समीप बनने वाले गोदाम के बारे में भी बातें की लेकिन, उसकानिर्माण कब होगा। यह जवाब नहीं दिया। स्टेशन पर बजने वाली शहनाई की धुन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा क्यूं बंद है। उसके बारे में बात की जाएगी। दोपहर एक बजे के लगभग वे श्रमजीवी एक्सप्रेस से डुमरांव पहुंचे। उनके साथ अधिकारियों का दल भी मौजूद था। आगमन की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पहले से अलर्ट था। स्टेशन के आस-पास लगने वाली अवैध दुकानों व ऑटो स्टैंड को हटा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here