अहिरौली में आयोजित हुआ स्वच्छ व हरित गांव कार्यक्रम

0
98

-प्लास्टिक के प्रयोग से बचने की दी गई सलाह
बक्सर खबर। नेहरू युवा केन्द्र बक्सर के द्वारा गंगा ग्राम अहिरौली में स्वच्छ गाँव, हरित गाँव सह प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण युक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर प्रेम स्वरूपं, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शैलेश कुमार राय, प्रोफेसर रासबिहारी शर्मा व पूर्व मुखिया बृजमोहन उपाध्याय मौजूद रहे। नप की कार्यपालक पदाधिकारी ने में ग्राम वासियों से स्वच्छ व सुंदर गांव बनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अहिरौली को हरा-भरा बनाने हेतु सभी ग्रामवासियो को आगे आना होगा। तभी जाकर स्वच्छ व सुंदर गांव बन पाएगा। हमे प्लास्टिक का उपयोग न के बराबर करना होगा।

वही जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शैलेश कुमार राय ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग हमारे समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। अगर समस्त ग्रामवासियो को स्वस्थ जीवन जीना है तो प्लास्टिक को ना कहना ही होगा। प्रोफेसर राजबिहारी शर्मा ने भी लोगों को पर्यावरण खतरे के बारे में जागरूक किया। उपस्थित सभी लोगों वो आमजनों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही कुछ पौधे भी लगाए गए। इस मौके पर सुदर्शन पांडे, बजरंगी उपाध्याय, नथुनी राम, कृष्णा कुमार, अभिषेक कुमार, गोलू दूबे, चंदन चौबे, संजय खरवार, मनीष कुमार, रोहित शर्मा, अभिनंदन चौबे, अरविंद पाठक, अमरनाथ कुमार, केशोराम, मनमन चौधरी समेत सैकडो लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here