36 हजार के पार पहुंची प्रवासी कामगारों की संख्या

0
1068

-लगभग 18 हजार लोगों को किया गया होम क्वॉरंटाइन
बक्सर खबर। कोरोना महामारी को लेकर तरह की अटकलें और बाते हो रही हैं। ऐसे में यह भी जानना जरुरी है। अपने यहां बाहर से कितने कामगार जिले में वापस आए। अगर हम उन लोगों की बात करें। जो कामगार के तौर पर आए तो उनकी संख्या 36 हजार 712 है। यह आंकड़े हैं जिला प्रशासन के। जिनका रजिस्ट्रेशन कोविड पोर्टल पर किया गया है। प्रशासन के अनुसार 326 केन्द्रों में फिलहाल 14036 लोग आवासित हैं।

17 हजार 937 लोगों को होम क्वॉरंटाइन के लिए घर भेजा गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग हैं। जिन्हें क्वॉरंटाइन केन्द्र नहीं भेजा गया। स्क्रीनिंग के पास उनका पंजीयन हुआ। उन्हें सीधे घर पर होम क्वॉरंटीन के लिए भेजा गया है। ऐसे लोगों की जिले में कुल संख्या 4739 है। कुछ दिन पहले तक जिले में 361 काम कर रहे थे। फिलहाल 326 जगह ऐसे लोगों को रखा गया है। प्रशासन इन सभी को सहायता के रुप में कम से कम एक हजार रुपये एवं उनकी योग्यता के अनुसार काम उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है। आज स्वयं मुख्यमंत्री ने सभी जिलो के डीएम से इस सिलसिले में बात की। जल्द से जल्द यह कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here