जरुरत मंदों के लिए अब शहर में तीन सामुदायिक भोजनालय

0
296

-छह प्रखंड मुख्यालयों पर भी की गई व्यवस्था
बक्सर खबर। वैसे लोग जिनके पास भोजन की समस्या हो। वे सामुदायिक भोजनालय में जाकर खाना खा सकते हैं। प्रशासन ने जिले में नौ सामुदायिक भोजनालय की शुरूआत की है। यहां सुबह और शाम दो समय लोगों को खाना दिया जाता है। बक्सर शहर में तो अब तीन केन्द्र काम कर रहे हैं।

पहले एक रैन बसेरा, पुराना बस स्टैंड में चल रहा था। लेकिन, रविवार से दो किचन और शुरू किए गए हैं। एक बुनियादी विद्यालय, नगर भवन के समीप और दूसरा कर्पूरी ठाकुर ला कालेज शिवपुरी। इसके अलावा राज हाई स्कूल डुमरांव, नावानगर, केसठ, चौगाई, सिमरी और इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय पर भी यह व्यवस्था शुरू हो गई है।

डुमरांव केन्द्र का निरीक्षण करते डीएम व अन्य

आपदा प्रबंधन विभाग की देखरेख में जरुरतमंदों के लिए यह व्यवस्था शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अमन समीर ने रविवार को इनका निरीक्षण किया। वे बुनियादी केन्द्र बक्सर और डुमरांव के भोजनालय को देखने गए। राज्य सरकार के निर्देश पर यह कार्य सुचारु रुप से चल रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here