बारात में मारपीट, गोली लगने से दो घायल

0
1133

-वर पक्ष के लोगों ने दर्ज करायी लूट की प्राथमिकी
बक्सर खबर। नावानगर थाना के जयरामपुर गांव में शनिवार को बगेन थाना के धरौली गांव से बारात आई थी। बाराती सामियाना में चार-पांच लोगों को छोड़ भोजन करने गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने जेनरेटर की लाइट काट दी। और बारितयों के गहने व नकद रुपये लूट लिए। हालांकि मामला ग्रामीण परिवेश का था। कुछ बाराती लुटेरों से भीड़ गए। लेकिन, उनके द्वारा चलाई गयी गोली से दो लोग घायल हो गए।

किसान यादव एवं नटवर लाल पासवान को उपचार के लिए रात के वक्त ही अस्पताल ले जाया गया। किसान धरौली के निवासी हैं, जबकि नटवर लड़की के मामा हैं। इस मामले में वर पक्ष के काशिनाथ पासवान ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने छह लोगों को नामजद किया है। उनके अनुसार लगभग दो लाख रुपये की संपति लुटेरे ले गए हैं। वहीं कुछ लोगों की दलील थी। विवाद नाच देखने को लेकर हुआ। सच क्या है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। ऐसा कहना है नावानगर पुलिस का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here