मिस्त्री को लगा बिजली का करंट

0
1085

बक्सर खबर। मरम्मत के दौरान ग्यारह हजार वोल्ट के धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से मिस्त्री झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह दुर्घटना आज बुधवार को डुमरांव नगर के दक्षिण टोला मुहल्ले में अपराहन चार बजे के लगभग हुई। एक पोल पर चढ़ तार मरम्मत करने के दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वह संभार गांव के काशीनाथ सिंह का पुत्र संतोष कुमार है। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहंुचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक डुमरांव के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here