पन्द्रह दिन बाद मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की शिकायत

0
860

-पिता ने चार लोगों को बनाया आरोपी
बक्सर खबर। पन्द्रह दिनों से लापता किसान श्रीभगवान यादव का शव बुधवार की शाम एक सुनसान जगह मिला। खेतों की तरफ मवेशियों के लिए चारा लेने गए किसान ने बंद पड़े एक टावर परिसर में पड़े शव को देखा। उसने गांव वालों को आकर बताया तो कई लोग उसे देखने पहुंचे। जिसकी पहचान श्रीभगवान उर्फ बिलर यादव, निवासी ग्राम कांट के रुप में हुई। उसके पिता बली यादव ने गुरुवार को इसे हत्या करार देते हुए ब्रह्मपुर थाने में लिखित शिकायत सौंपी है।

जिसमें कहा गया है, 18 मई से ही बिलर गायब था। इसकी सूचना 19 को थाने में दी गई थी। हमें पता चला है कि उसके खिलाफ हमारे गांव कांट के ही भिखारी महतो, मुन्ना महतो आदि ने मिलकर मारा है। क्योंकि गांव के कुछ लोगों ने सूना है। जिस दिन वह गायब हुआ था। उसके अगले दिन इन लोगों ने कहा था। बिलर हमारे खेत में रात के वक्त सब्जियां चुराने आया था। उसका पीछा किया तो वह भाग गया। हमें शक है उन्हीं लोगों ने मेरे पुत्र की हत्या की है। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here